प्रमोद दुबे
महासमुंद – ग्राम मामा भांचा में आज बैठक रख कर 05 जनवरी दिन रविवार को भव्य मड़ई मेला का आयोजन रखा गया है। जिसमें रात्रि कालीन में खोखसा का जय मामा भांचा छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी का आयोजन रखा गया है। उसी प्रकार गांव वासियों ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए आरक्षित जमीन का निरिक्षण किया जिसमें सर्व सम्मति से श्री राम मंदिर निर्माण, हनुमान मंदिर एवं मां गायत्री मंदिर निर्माण करने कि जगह चयनित किया गया।उक्त बैठक में गांव के ग्राम विकास समिति अध्यक्ष वेद कुमार दीवान, उपाध्यक्ष अश्विनी कन्नौजे,सचिव राजकुमार साहू, श्री राम मंदिर निर्माण समिति सरंक्षक विजय दीवान,अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, उपाध्यक्ष बसंत साहू, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, सचिव मनोज गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल साहू, कोमल महानंद, केशव साहू,टिकेश साहू, रुपेश साहू, लेखू राम दीवान, छन्नू राम साहू,मुरत सिंह ध्रुव, खिलेश्वर साहू, देव प्रकाश साहू, भेखलाल पटेल, अरुण साहू, राजा गोस्वामी, गोविंद दीवान, जीवराखन साहू, मन्नू साहू, गोविंद कन्नौजे, धनसाय साहू, दिनेश पटेल,खुब लाल चक्रधारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
