पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

बेमेतरा-: बेमेतरा विधान सभा क्षेत्र के नगर पंचायत बेरला में आबादी पटटा वितरण में गड़बड़ी एवं अत्याधिक बिजली बिल के विरोध में नगर पंचायत बेरला में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम बेरला को ज्ञापन सौंपा और अतिशीघ्र सुधार किये जाने की मांग किया गया..  साथ ही संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री द्वारा राज्यसभा में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति आपत्तिजनक बयान के विरोध में कांग्रेस कमेटी बेरला के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमीत शाह का पुतला दहन किया गया.. कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे।