आरंग – खेल एवं युवा कल्याण व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन जे एन पाण्डेय शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में आयोजित हुआ जहाँ विकास खण्ड स्तर से चयनित रायपुर जिले के चारों विकास खण्ड आरंग,धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा के प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय इस आयोजन में हिस्सा लिया जिसमें सामुहिक लोकनृत्य, सामुहिक लोक गीत, एकल लोक नृत्य एकल लोक गीत, त्वरित भाषण,कविता लेखन,कहानी लेखन, हस्तकला, मॉडल प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
उक्त कार्यक्रम में सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग से पुष्कर साहू पिता राजेश साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान व कहानी लेखन में डिंम्पल साहू पिता हेमलाल साहू द्वितीय, हंसु साहू पिता पवन कुमार साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय युवा उत्सव के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सहसचिव सतीश सोनकर, विद्यालय की प्राचार्य यशोदा योगी,उप प्राचार्य भारती वर्मा,प्रधान पाठक सोहागा देवांगन, सांस्कृतिक प्रभारी चेतनसिंह चौहान सहित समस्त शिक्षकों ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
