ग्राम भुरकोनी में 1265 बोरी अवैध धान जप्त।
महासमुंद – कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी के तहत तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम भुरकोनी में कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पिथौरा बजरंग अग्रवाल, नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा दिनेश अग्रवाल के घर पर औचक निरीक्षण किया…
