व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ सफल आयोजन।
भूपेन्द्र सिन्हा छुरा :- जिला गरियाबंद के छुरा तहसील के ग्राम सोरीद, पिपरछेड़ी, कोसमी, और दुल्ला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 11 सितंबर को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर द्वारा एक विशेष व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संवारना और उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास…
