जनपद पंचायत महासमुंद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
महासमुंद – जनपद पंचायत महासमुंद के प्रांगण में नव-निर्वाचित अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया, उक्त सम्मिलन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद श्री बी.एस. मंडावी द्वारा समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान एवं उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चन्द्राकर ने शपथ ली।…
