अग्रसेन भवन में 01 अक्टूबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 1 अक्टूबर 2024 मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर सभी सीनियर सिटीजंस के सम्मान में न्यायालय के बगल में स्थित अग्रसेन भवन में किया जा रहा है,यह आयोजन आर्यवैद्य शाला कोट्टक्कल एवं स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर आयुर्वेद विभाग मनेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा ,जिसमें परामर्श, बीपी, शुगर की जांच एवं उपलब्ध दवाओ का वितरण पूर्णता नि:शुल्क रहेगा, इस कैंप में जिले की प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती पूर्णिमा सिंह एवं श्रीमती स्नेह लता सोनकर परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी, कैंप का उद्देश्य लोगों तक आयुर्वेद के महत्व को समझाना एवं वृद्ध जनों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। कैंप का आयोजन शारदा मेडिकल स्टोर मनेंद्रगढ़ एवं हास्य योग सेवा समिति मनेंद्रगढ़ द्वारा किया जा रहा है।प्रायोजकों ने सभी से अपील की है कि इस कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अवसर का लाभ उठावें।