ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के दबाब के बाद हरकत में आये व्यापारी संघ
किरंदुल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
पालिका प्रशासन की निष्क्रियता पर भी उठ रहे सवालिया निशान
किरंदुल – किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर, दंतेवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर किरंदुल के मुख्य बाजार प्रवेश द्वार के पास गड्ढे में स्थित हाट-बाजार शेड के पुनर्निर्माण की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि एनएमडीसी द्वारा वर्षों पहले निर्मित यह शेड मुख्य सड़क से 5-6 फीट नीचे गड्ढे में बना है। बारिश के दिनों में इसमें पानी भर जाता है, जिससे दुकान चलाना मुश्किल हो जाता है। ग्राहक नीचे उतरकर सब्जी लेने से कतराते हैं, जिससे व्यापार बाधित होता है। वर्षों से खाली पड़ा यह शेड अब कचरे का भंडार बन गया है।एसोसिएशन ने मांग की है कि उक्त शेड को तोड़कर पूरे गड्ढे में मिट्टी भराव कर सड़क लेवल पर नवीन शेड का निर्माण किया जाए। इससे व्यापारियों की समस्या का समाधान होगा, आदिवासी सब्जी विक्रेता आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे और मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
इस अवसर पर किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, कार्यालय सचिव राजेश वेपराल सहित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
—
