डी. के .एस .अस्पताल रायपुर पहुंचे गंभीर बीमारी से ग्रसित स्कूली छात्रा रुखमणी नेताम।

भूपेन्द्र सिन्हा

छुरा :– सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनेकों योजना चला रही है लेकिन इन योजनाओं का पता ग्रामीणों को नहीं होता आज भी जानकारी का अभाव और इलाज के लिए भटकते रहते हैं, अपने घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बचपन से लेटीग नली बंद होने जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त 9 वर्षीय बेटी घर पर ही दिन काट रही थी पिता खुजुराम माता धनमति हमेशा चिंता में रहते थे। गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल गांव गांव जागरूकता लाने निरंतर प्रयास में लगे हुए हैं गरीब परिवार की बीमार बेटी के बारे में जानकारी होते ही इलाज के लिए प्रयास करने लगे मदद करने बिहान संगठन के दीदियों द्वारा आने जाने का खर्च पूरे सहयोग कर रहे हैं,प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत मोगरा सरपंच संतरा बाई नेताम जनपद सदस्य शांति बाई नेताम चरौदा जतमई महिला संगठन अध्यक्ष रजनी नेताम,झांसी महिला संकुल संगठन अध्यक्ष धनमत देवांगन बिहान संगठन नगोई सेवक राम चक्रधारी, जीएमटी फरीदा बेगम दादरगांव, फगनी नागवंशी रमा देवी ठाकुर,सारा बेगम ,पीड़ित बीमार बेटी के सहयोग करने काफी लोगों ने बढ़ाया हाथ जिसे जानकर जिले के समाजसेवी ने सभी का धन्यवाद किया, रायपुर पहुंचने के बाद वही डी.के.एस .अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा।