कुल प्राप्त आवेदन में से 319 का मौके पर हुआ निराकरण।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम भुरकोनी में आयोजित किया गया। यहाँ कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित जनप्रतिनिधिगण और प्रशानिक अधिकारी शिविर मे मौजूद थे। शिविर में भुरकोनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। उपस्थित ग्रामीणों के बीच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सुपोषण एवं स्वच्छता अभियान की शपथ लिया गया।शिविर में कुल 439 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 319 आवेदन मौके पर ही निराकरण किया गया। अन्य आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर, सीइओ एवं जनप्रतिनिधि ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग,जनपद सदस्य श्रीमती रुक्मणि साहू , चेतन बरिहा, पूर्व जिला भूमि विकास बैंक अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौधरी, मनमीत छाबड़ा, संचार मंत्रालय सलाहकार सदस्य, डूलीगेशन साहू, प्रीतम साहू, मनोहर साहू , छबिलाल रात्रे, राधेश्याम अग्रवाल, विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे, सरपंच दिनेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर पैकरा, जनपद सीईओ श्री पी सी मनहर, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।
