सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – 29 सितंबर 2024 को जिला एवम प्रधान न्यायाधीश रिजवान खान (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष) द्वारा उप जेल मनेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमृता दिनेश मिश्रा एवम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनेंद्रगढ़ श्रुति दुबे भी उपस्थित रहे। जहां उपजेल में साफ सफाई , बंदियों के लिए चिकित्सकीय सुविधा, एवम अधिक वर्षों से उपजेल मनेंद्रगढ़ में बन्द बंदियों की जानकारी ली गई, उप जेल में विचाराधीन बंदी 187, दण्डित 06, दीवानी 01, कुल बंदी की संख्या 194 है।
उप जेल मनेंद्रगढ़ में लीगल एंड क्लिनिक के संबंध में तालुका विधिक सेवा समिति मनेंद्रगढ़ के पैरा लीगल वालिंटियर लाला लाजपत प्रजापति के द्वारा लीगल एड क्लिनिक उप जेल मनेंद्रगढ़ से बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता हेतु फार्म भरा जाता है, इस दौरान बंदियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) की 10 योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवाएं 2010, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2015, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना 2015, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और परावर्तन के लिए विधिक सेवा योजना 2015, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 की जानकारी प्रदान की गई । जिला एवम प्रधान न्यायाधीश रिजवान खान के उप जेल निरीक्षण के दौरान मौके पर सहायक जेल अधीक्षक विक्रम गुप्ता, भागवत प्रसाद पांडे मुख्य प्रहरी, संत कुमार टंडन मुख्य प्रहरी, मुकेश कुमार वर्मा, शरद कृष्णमूर्ति प्रहरी, सोहेल सिदार प्रहरी, धीरज खरे प्रहरी, भाग्यश्री राम राजवाड़े प्रहरी, संतोष सिंह प्रहरी, प्रमोद कुमार सिंह प्रहरी, दिनेश्वर कुमार साहू प्रहरी, महेंद्र कौशिक प्रहरी उपस्थित रहें।
