चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – दुकान की छत को तोड़ अंदर घुसकर गल्ले से नगदी रकम चुराने वाले आरोपी को जिले की झगड़ाखांड पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 21.09.2024 को प्रार्थी दीपक नामदेव आ. अनंतराम नामदेव उम्र 41 साल वार्ड नं.10 कंचन दफाई खोंगापानी थाना झगराखाण्ड के द्वारा पुलिस चौकी खोंगापानी मे एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19 और 20.09.2024 के दरम्यानी रात को किसी अज्ञात चोर के द्वारा मेन मार्केट खोंगापानी में स्थित
उसके किराना दुकान की छत को तोड़कर दुकान में घुस कर दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम जिसमे सिक्को व नोट के रूप में करीब 30-40 हजार रू. को चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना झगराखाण्ड में अप. कं. 99 / 24 धारा 331 (4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा अंकित गर्ग के दिशा निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी चंद्रमोहन सिंह के मार्ग दर्शन एवं अति. पुलिस अधी.अशोक वाडेगावकर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के नेतृत्व में थाना प्रभारी झगराखाड निरी. अमित कश्यप के द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतू उसकी पतासाजी की जा रही थी,पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से संदेह के आधार पर आरोपी शिवशंकर उर्फ गुड्डा शर्मा स्व.हीरालाल शर्मा उम्र 45 साल ग्रा.चुकान थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर (म.प्र.) को भालूमाडा से पकड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए दुकान से सिक्का एवं नोट सहित कुल 14500/- रू ही चोरी करना स्वीकार करते हुए उसमें से 6000/- रू का चांदी का ब्रेसलेट खरीदना एवं बाकी पैसा खर्च हो जाना बताया तथा चोरी की हुई 5-5 रूपये के कुल 400 सिक्के कुल दो हजार रू व लोहे का 01 नग प्लॉस, 01 नग लोहे का लम्बा पेचकश, 01 नग सफेद रंग का छोटा टार्च जिसे मेमोरेण्डम अनुसार आरोपी से बरामद किया गया। आरोपी शिवशंकर उर्फ गुड्डा शर्मा आ. स्व. हीरालाल शर्मा उम्र 45 साल ग्रा. चुकान थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर ( म.प्र.) को 25.09.2024 को गिरफतार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय पेश किया गया ।उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखाड निरीक्षक अमित कश्यप, चौकी प्रभारी खोंगापानी सउनि राकेश शर्मा, प्र.आर. अजय पोया, प्र.आर. शम्भूनाथ यादव, प्र.आर. चंद्रप्रकाश रत्नाकर, आर.आनन्द कुर्रे,आर.साधारण सिंह आर.महेश गुप्ता, आर.जितेन्द्र ठाकुर, आर. भूपेन्द्र यादव एवं म.आर.ईशिता श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही ।