प्रमोद दुबे
महासमुंद – प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत सैकड़ों पात्र लोगो के आवास आज तक नही बन पाए। उपरोक्त आरोप नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार ने भाजपा सरकार पर लगाते हुए कहा की बीजेपी सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम पर सिर्फ और सिर्फ झूठा आंकड़ा बनाकर वाहवाही बटोर रही है। श्री चंद्राकार ने कहा की महासमुंद नगरी निकाय से सत्र 2023 में 110 स्वीकृत आवास के बाद आज तक एक आवास की स्वीकृति नगर पालिका महासमुंद के लिए नहीं की गई है । दूसरी तरफ राज्य सरकार हजारों आवास बनाने का दम भर रही है।
राज्य सरकार ने अपने 9 महीने के कार्यकाल में पूर्व भूपेश सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए प्रधान मंत्री आवास के अलावा अब तक एक आवास बना नही पा रही है ।इससे यह समझ आता है की किस प्रकार भाजपा सरकार हवा में गरीबों के आवास बना रही है और लाखो रुपए प्रधान मंत्री आवास योजना के होडिंग पोस्टर पर खर्च कर सिर्फ विज्ञापनों में गरीबों का घर बना रही है। महज झूठा प्रचार प्रसार कर प्रधान मंत्री आवास का दिखावा किया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत ये है की जून 2023 के बाद नए आवास की स्वीकृति तक नहीं हो पा रही है। श्री चंद्राकार ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा की वे सही मायने में अगर नगरीय निकायों में गरीबों का आवास बनाना चाहती है तो तत्काल जरूरतमंदों के लिए प्रधान मंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान कर अविलंब कार्य शुरू करना चाहिए। श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को राज्य की जनता समझ चुकी है सत्ता में आने से पहले जो गारंटी के नाम पर प्रदेश की जनता को सपना बीजेपी ने दिखाया था उस गारंटी का क्या हाल है यह किसी से छुपा नहीं है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा महज जुमला निकला।इसका जवाब नगरीय निकाय चुनाव में आम जनता के द्वारा दिया जायेग| भाजपा सरकार की मोदी की गारंटी के संकल्प पत्र में अंकित एक एक बिंदु का राज्य की जनता भाजपा से हिसाब जरूर मांगेगी।
भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर गरीबों की इमारत बना रही है – कृष्ण कुमार चंद्राकर।
