फिंगेश्वर :-शासकीय प्राथमिक शाला परसदा जोशी में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.संस्कृत के सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है अर्थात शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए.एक ऐसे ही शुभ कार्य के पहल करते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष हुलस साहू धर्मपत्नी दीपेश्वरी साहू द्वारा अपनी सुपुत्री कीमाया(तीसरी) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला परसदा जोशी में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर न्योता भोज के तहत बच्चों को दाल,चावल, सब्जी के अलावा खीर, पूड़ी,पापड़ परोसा गया.वहीं बच्चे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया.भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ झलक रही थी.इस मौके पर प्रधान अध्यापिका गंगोत्री पालकर ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्कूलों में खास मौकों पर दानदाता पौष्टिक आहार का दान कर सकते हैं, ताकि बच्चों को और ज्यादा पोषण-आहार मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि जो व्यक्ति विद्यार्थियों को भोजन कराना चाहते हैं, उन्हें इसकी जानकारी पूर्व में ही देनी होगी। न्योता भोज के तहत व्यक्ति या संस्था विभिन्न त्योहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ,जन्मदिन,विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर छात्रों को भोजन करा सकेंगे.ऐसे मौके पर सामुदायिक सहभागिता का विकास होता है.इस अवसर पर प्रधानपाठक गंगोत्री पालकर, शिक्षक विकास झा, आशा गोस्वामी, रेखा साहू, चेतन रात्रे, हिमांचल यादव, गिरजाशंकर उइके व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.।
