नवापारा राजिम:-– दुनिया भर में सितंबर माह के चौथे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है.इस अवसर पर पूरन लाल साहू व्याख्याता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस की स्थापना 2007 में की गईं थी.ताकि बेटियों के महत्व को बढ़ाया जा सके. बेटी दिवस का उद्देश्य बेटियों के प्यार, कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करना है. उन्होंने आगे कहा की भारतीय समाज में बेटियां ख़ुशी का प्रतीक मानी जाती है.बेटियां परिवार का आधार होती है.वे हमारे जीवन में खुशियाँ भी लाती है.बेटी दिवस का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है. यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि बेटियां भी उतना ही मूल्यवान है और उन्हें समान अवसर और शिक्षा मिलनी चाहिए.बेटी दिवस मनाने से माता पिता बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा सकते है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते. उन्होंने अपने दोनों बेटियों पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि मेरी दोनों बेटी मुस्कान एवं खुशबू सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में दसवीं एवं सातवीं कक्षा में अध्ययनरत है जो पढ़ाई के साथ-साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूचि रखती है।
