सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी/केल्हारी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर देश भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रदेश भाजपा की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान पखवाड़ा भी शुरू किया गया है। एमसीबी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा मंडल केल्हारी ने मरीजों को फल बांटे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए।इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो शास. यो. स्वा. एमसीबी जिला प्रभारी संजय मिश्रा, भाजयुमो केल्हारी मंडल अध्यक्ष राजू चेरवा, भाजयुमो केल्हारी मंडल महामंत्री कोमल प्रसाद मौर्य, कार्यकर्ता राजकुमार पंडो,पत्रकार हरिओम पाण्डेय और भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
