मांट्रियल प्रोटोकॉल में लगा गुहार
बना दिया 16 सितम्बर को मेरा वार।
वार बना देने, से क्या होगा
खुद से जिम्मेदारी लेना होगा।
वायुमंडल मे सुरक्षा परत बनाता हूँ
घातक किरणों से धरा को बचाता हूँ।
अतीव समय सृष्टि में सृजा जाता हूँ
गति से रसायन में गारत हो जाता हूँ।
करो एच सी एफ सी मे नियंत्रण
ठीक रहेगा मेरा ओजोन आवरण।
कम होगा जलवायु परिवर्तन
तभी बचेगा धरती का पर्यावरण।
समझने के बाद नही सुधरोगे
कैंसर जैसे महामारी से भुगतोगे।
बचा लो मुझे गुजारिश है
तजोगे तो बाढ सुखा कही बारिश है।
करे ओजोन परत पुकार
मै जीवन कवच जीवन आधार।
त्रिभुवन लाल साहू
बोडसरा जांजगीर छत्तीसगढ़
