( चुनाव संचालन समिति ने जारी की चुनावी अधिसूचना )
किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में ठेकेदारों के हितों और अधिकारों के लिए गठित किरंदुल कॉन्टेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा तिथि के साथ चुनाव संचालन समिति ने अधिसूचना के माध्यम से जारी पत्र के माध्यम से कर दी है । चुनाव संचालन समिति के द्वारा जारी चुनावी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र लेने की तिथि 17 जुलाई रही गई है और नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 18 जुलाई रखी गई है तथा नाम वापसी की तिथि 19 जुलाई तथा स्कूटनी की तिथि भी 19 जुलाई के साथ साथ चुनाव चिन्ह आबंटन भी 19 जुलाई को ही रखा गया है ।साथ ही मतदान की तिथि 26 जुलाई के साथ साथ मतगणना भी 26 जुलाई को ही होगी जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी ।मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल ठेकेदार संघ की चुनाव संचालन समिति ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सिविल विभाग में इंलिस्टेड ठेकेदारों की सूची भी जारी कर दी है । जो 26 जुलाई को किरंदुल ठेकेदार संघ के मतदान प्रणाली से होने वाले चुनाव में भाग ले सकेंगे ।
