प्रमोद दुबे
सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं -भूपेन्द्र चन्द्राकर,जिलाध्यक्ष,आप महासमुन्द।
यह रिहाई न्याय व्यवस्था और सविधान की जीत है-संतोष चन्द्राकर, लोकसभा अध्यक्ष,महासमुन्द।
अरविंद केजरीवाल जी की रिहाई से देश के कार्यकर्ताओ मे ऊर्जा का संचार -खिरोद पटेल,जिला सचिव।
आप पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा, भाजपा ने रचा सारा चक्रव्यूह -मेघा चन्द्राकर,जिला उपाध्यक्ष, महिला विंग।
कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में मिठाई बाँटकर मनाया रिहाई का जश्न।
महासमुन्द – आज लगभग 6 माह बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली आज शाम वह जेल से बाहर आये इस मौके देश भर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे है आज महासमुन्द के नेहरू चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर केजरीवाल की रिहाई का जश्न मनाते दिखे, इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित नज़र आ रहे थे । लंबे समय से पार्टी के शीर्ष नेताओं के जेल में रहने के बावजूद पार्टी छत्तीसगढ़ में हर मोर्चे पर डटी रही और लगातार संघर्ष करती नज़र आयी आज पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह व ख़ुशी देखने को मिली ।सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा की हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि ये पूरा मामला झूठा है पार्टी को बदनाम करने के लिए बड़ी साज़िश रची जा रही थी पर आज सच सामने आ रहा है ।संतोष चन्द्राकर, महासमुन्द लोकसभा अध्यक्ष ने कहा यह रिहाई न्याय व्यवस्था और सविधान की जीत खिरोद पटेल जिला सचिव ने कहा माननीय अरविंद केजरीवाल जी की रिहाई से देश के कार्यकर्ताओ मे ऊर्जा का संचार हुआ है मेघा चन्द्राकर, जिलाउपाध्यक्ष, महिला विंग ने कहा की पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा भाजपा ने ये सारा चक्रव्यूह रचा है और आज केजरीवाल की रिहाई के साथ इनका चक्रव्यूह टूट चुका है झूठ ज़्यादा दिन नहीं टिक सकता सत्य की जीत हुई,भूपेन्द्र चन्द्राकर आगे कहा कि आज देश में तानाशाही चरम पर है जिस प्रकार से एक राष्ट्रीय पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई वह काफ़ी दुर्भाग्यजनक है देश में आम आदमी पार्टी द्वारा जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के लिए व आम आदमी के लिए काम किया जा रहा है वह निश्चित ही देश की राजनीति बदलने का काम कर रहा है , आज देश के संविधान व न्यायपालिका के कारण देश सुरक्षित है व आज देश की संविधान की ताक़त के बदौलत ही हमारे नेता बाहर आये है हम कोर्ट व देश की संविधान को नमन करते है धन्यवाद देते है,आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र चन्द्राकर, अभिषेक जैन,संतोष चन्द्राकर,कादिर चौहान,खिरोद पटेल,इमरान खान,मेघा चन्द्राकर,सकील खान,सतीश गोतमारे,मधु यादव,पुनाराम निषाद,सीता दिवान विकास कुमार, मुकेश कुर्रे राजेश यादव, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
