करोड़ो के गबन का आरोप झेल चुकी सीडीओ सिक्योरिटी को किरंदुल परियोजना में मिला सिक्योरिटी का जिम्मा 

( एनएमडीसी बचेली में सीडीओ सिक्योरिटी सर्विस पर लगे थे गबन के आरोप )

( एनएमडीसी कर्मियों की गाढ़ी कमाई का सीडीओ ने किया था दुरुपयोग ) 

किरंदुल – एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में आवासीय क्षेत्र, विद्यालय परिसर, अस्पताल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए सुरक्षा गार्डो की तैनाती के जिम्मे का कार्यादेश भिलाई की सीडीओ सिक्योरिटी एंड पब्लिक हेल्पलाइन सर्विस भिलाई को मिला है । उल्लेखनीय हैं कि जिस सीडीओ सिक्योरिटी पब्लिक सर्विस को एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के क्षेत्रों में सुरक्षा गार्डों की तैनाती का कार्यादेश मिला है ।उस सीडीओ कंपनी पर पिछले साल एनएमडीसी बचेली परियोजना में मिले कार्यादेश के दौरान करोड़ो रूपये के गबन के आरोप लगे थे । लगे आरोप के बीच यह बात सामने आई थी कि सीडीओ कंपनी के सुपरवाइजर और मैनेजर ने मिलकर एनएमडीसी बचेली परियोजना में सीडीओ को मिले सुरक्षा गार्डों के जिम्मे के दौरान 3 वर्षो में लगभग 3 करोड़ के गबन का आरोप लगा था ।यह राशि परियोजना कर्मियों के वेतन से काटी गई अंशदान की राशि थी । साथ ही लगे आरोपों के बीच जब सीडीओ सीडीओ कंपनी के चेयरमैन अंजनी द्विवेदी बचेली पहुंचे थे तो उनके सामने ही कंपनी के सुपरवाइजर और मैनेजर ने गार्डो के सामने ही गार्डो के खातों से पैसा निकाल कर गबन करने और करीब 30 फर्जी नामों से लगातार वेतन आहरण करने की भी बात स्वीकार की थी । गौरतलब है कि जिस सीडीओ सिक्योरिटी सर्विस पर बचेली परियोजना में सुरक्षा गार्डों के वेतन के नाम से करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगा था उस कंपनी का किरंदुल में कैसा कार्यकाल रहेगा ।