चोरी की गई 01 नग दुपहिया वाहन बरामद ,01 आरोपी गिरफ्तार।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 11.09.2024 को प्रार्थी रोहित कुमार अग्रवाल थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10.09.2024 के 08.00 बजे रात वह अपनी मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सी. जी. 16 सी.क्यू. 4729 काला नीला रंग को घर के बाहर रखा था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी की घटना मे वृद्धि होने पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला एम. सी. बी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर जिला एम. सी. बी, के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अलेक्सियुस टोप्पो मनेन्द्रगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मोटर सायकल चोरी के अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी,इस दौरान घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को खंगाला गया, जिसमे एक आरोपी मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स को लेकर जाते दिखा, जिसके संबंध में पतासाजी करने पर मुखबिर से पता चला कि वार्ड नंबर 15 पेण्ड्रा दफाई का रहने वाला आकाश मोगरे मोटर सायकल की चोरी कर बिक्री करने के लिए घूम रहा है,जिसकी सूचना पर आकाश मोगरे को मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। पुछताछ करने पर उसने जुर्म करना स्वीकर किया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सनील तिवारी, सउनि मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक, इस्तियाक खान,पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राकेश तिवारी, सैनिक विनित सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।