आंगनबाड़ी केंद्र खट्टी में पोषण माह तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया 

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार और केंद्र सरकार के मशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में पोषण माह कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज दिनांक 11/9/2024 को कोसरंगी सेक्टर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खट्टी क्रमांक 3 में पोषण माह का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यकम में ग्राम की किशोरी बालिकाए।गभर्वती महिला । मितनिन ए. एन. एम .कमलेश्वरी ध्रुव। आयुर्वेदिक डॉक्टर सत्यप्रकाश ध्रुव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहिमन धृतलाहरे। भुनेश्वरी मेहरा। रश्मि ध्रुव ।महेश्वरी दिवान । सहायिकाएवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमति अफसरी कुरैशी द्वारा 13 सितंबर को ग्राम खट्टी में वजन त्योहार मनाया जायेगा जिसकी जानकारी दी गई ।सभी पालकों को अपने बच्चो का वजन अवश्य करने हेतु अपील की गईजिससे बच्चो का सही पोषण स्तर के बारे जानकारी हो सके एवं आवश्यक रणनीति तैयार की जा सके एवं पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ विभाग से ए एन एम द्वारा एनीमिया के विषय में जानकारी दी गई।