स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मन निवास करती है।

फिंगेश्वर:–स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 01 सितंबर से 15 सितंबर तक शालाओं में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शाला के प्राचार्य पूरन लाल साहू द्वारा विद्यार्थियों की मानव श्रृंखला बनाकर छात्र छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में जरूरी है यदि हमारे आसपास स्वच्छ होंगी तो बीमारियां भी अपने आप कम हो जाती है। स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और बिना स्वच्छता के स्वस्थ् जीवन शायद मुमकिन ही नहीं है। गंदगी कीटाणुओं का घर होता है।यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है।इसलिए शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ विद्यालय, घर एवं आसपास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।इसलिए स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मन निवास करती है। व्याख्याता दिनेश कुमार ने हाथ धोने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है. यह गंदगी बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थो के सेवन से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती है और विभिन्न बीमारियों को जन्म देती है अतः हमें अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोना चाहिए.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,रेखा सोनी,गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे,सत्या मिश्रा,नकुल राम साहू, रुद्र प्रताप साहू,क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू, तोमन राम साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।