संभाग स्तरीय स्पर्धा में बेलबहरा को द्वितीय स्थान।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के छात्र छात्राओं ने संभाग स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जनसंख्या शिक्षा के तहत संभाग स्तरीय रोल प्ले, लोक नृत्य एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता अंबिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहुउद्देशीय मल्टीपरपज में आयोजित किया गया था, जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के कक्षा नवमी के प्रियांश, महेंद्र, अनन्या, राखी, उर्मिला के द्वारा पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर नाटिका प्रस्तुत किया गया और संभाग स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। संस्था प्राचार्य बलराज पाल के दिशा निर्देशन एवं श्रीमती सुनीता मिश्रा एवं श्रीमती निर्मला अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन से विद्यालय को उपलब्धि प्राप्त हुई। इस उपलब्धि पर छात्राओं को विद्यालय के समस्त शिक्षकों के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।