अर्न्तराज्यीय नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे।

थाना झगराखाण्ड पुलिस की कार्यवाही।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – नशीले इंजेक्शन एवं दवाइयों की तस्करी करने के मामले में जिले की झगड़ाखांड पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त दोनों महिलाएं सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश से अवैध नशीली दवाइयों को लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने का कार्य कर रही थी। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अंकित गर्ग के द्वारा पूरे रेंज में चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के परिपालन में पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. चंद्रमोहन सिंह के द्वारा जिले में नशे के सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकअशोक वाडेगावकर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ ए,. टोप्पो के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक अमित कश्यप के द्वारा नशे के व्यापार की रोकथाम एवं नशे के सौदागरो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु थाने में एक टीम बनाकर नशे के सौदागरो की लगातार पतासाजी की जा रही थी।इसी दरमियान 09.09.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भालूगडार दलदल थाना बिजुरी जिला अनूपपुर म.प्र. से दो महिलाएँ अपने कब्जे में अवैध रूप से मादक द्रव्य नशीली इंजेक्शन को रखकर बिक्री करने के आशय से अपने भूरे रंग की टी. व्ही. एस. जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक- एम.पी. / 65-जेड.ए./ 6944 में रखकर बिजुरी से घुटरीटोला खोंगापानी की ओर आ रही हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी झगराखाण्ड के द्वारा अपनी टीम को अर्न्तराज्यीय नशे के सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया,घुटरीटोला बैरियर खोंगापानी में पहुंचकर घेराबन्दी कर तथा मुखबिर के बताये अनुसार बिजुरी की ओर से भूरे रंग की टी.व्ही.एस. जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक- एम.पी. / 65-जेड. ए. / 6944 सेआने वाली दोनो संदिग्ध महिलाओं को रोककर उनका नाम पता पूछा गया।स्कूटी चालक महिला द्वारा अपना नाम कु. पुष्पा सिंह उर्फ रानी स्व. रामजवित सिंह उम्र 21 वर्ष होना तथा उसके पीछे बैठीमहिला द्वारा अपना नाम मीरा सिंह पति स्व० रामजवित सिंह उम्र 41 वर्ष होना बताते हुए स्वयं को स्कूटी चालक महिला की माँ होने एवं वार्ड क्र.-07 भालूगडार दलदल थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) की रहने वाली बताये।उनकी भूरे रंग की टी. व्ही. एस. जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक एम.पी. / 65-जेड.ए. / 6944 की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की के अन्दर एक हरे रंग के थैले में रखे मादक द्रव्य नशीले इंजेक्शन AVIL इंजेक्शन की 99 शीशी (प्रत्येक 10 एमएल) कीमत लगभग 30000/ रूपये एवं काले रंग की पॉलीथीन में रखे BUPRENORPHINE इंजेक्शन की 99 शीशी (प्रत्येक 2 एमएल) नशीली इंजेक्शन कीमत लगभग 5000/ रूपये का मिला, उक्त इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा बहुत समय से इसका व्यापार करना बताये एवं इंजेक्शन के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं होना बताये। अपराध में संलिप्त में प्रयुक्त भूरे रंग की टी.व्ही.एस. जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक – एम.पी. / 65-जेड.ए./ 6944 इंजन नम्बर CGSEN1502666 एवं चेचिस नम्बर-MD626CG56NTE27013 हैं।जिसे 09.09.2024 को आरोपीगण से जप्त किया जाकर आरोपीगण को 09.09.2024 को गिरफ्तार किया गया एवं दोनो आरोपी महिलाओं के विरूद्ध धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक अमित कश्यप, उपनिरी. अशोककुमार मिश्र, सउनि. राकेश शर्मा चौकी प्रभारी खोंगापानी, प्र.आर. संतोष सिंह, प्र.आर. रवि शर्मा,आर. प्रमोद यादव, आर.सतीश यादव, आर.बाबूलाल, म.आर. साधना सरोज एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।