शा. रा. लो. स्ना. महा. राजिम में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राजनीति विज्ञान परिषद का गठन किया गया।

राजिम –  इस अवसर पर तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को वेलकम पार्टी भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख श्री एमएल वर्मा के द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ के रूप में सेठ फूलचंद कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के सहायक अध्यापक डॉक्टर डीपी निर्मलकर थे।  इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ द्वारा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया यह भी कहा गया कि छात्र-छात्रा है सक्रिय होकर विभिन्न गतिविधियों में भाग ले राजनीति विज्ञान विषय बहुत ही रोचक विषय है इसमें कैरियर की बहुत सारी संभावनाएं हैं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं अतः भविष्य को ध्यान रखते हुए सभी छात्र-छात्राएं आवश्यक रूप से अपने विषय का गहन अध्ययन करें। राजनीति विभाग का प्रतिवेदन पठान करते हुए श्रीमती क्षमता शिल्पा चौहान ने बताया कि कॉलेज प्रारंभ होने के समय से ही राजनीति विज्ञान विषय अध्ययन के लिए छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा राजनीति विज्ञान विषय का चयन किया जाता है जो कि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री जी पी यदु द्वारा यह संदेश बच्चों को दिया गया की परिषद सक्रिय रूप से विभिन्न गतिविधियों में भाग ले राजनीति का अर्थ होता है सुविधा से वंचित लोगों को सुविधा प्रदान करना इस प्रकार राजनीतिक पढ़ने वाले बच्चे जो आगे चलकर राजनीति में भाग लेंगे विभिन्न वर्गों के हितों के लिए लड़कर देश एवं समाज की सेवा करेंगे। संस्था प्रमुख प्रोफेसर एमएल वर्मा ने इस अवसर पर विभाग एवं सभी छात्र-छात्राओं को बधाई प्रेषित किया और सभी बच्चों से आग्रह किया कि नियमित रूप से क्लास में उपस्थित रहे विभाग के विभिन्न गतिविधियों में भाग ले और अच्छे कार्य करके अच्छा अंक लाकर अपना एवं संस्था का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मंच संचालन ए एम तृतीय वर्ष की छात्रा नोमेश्वरी तारक द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन अतिथि सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर प्रदीप टंडन के द्वारा किया गया।