स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर को फिट रखना बहुत आवश्यक होता है। कई लोग शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह की पाउडर आदि का सेवन करना शुरू कर देते हैं। ज्यादा पाउडर का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे। जिन्हें करने से शरीर फिट रहने के साथ बीमारियों से भी बचाव होगा। ये उपाय आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं। कई बार बिजी शेड्यूल के कारण हम शरीर को अनदेखा करते हैं। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां और मोटापा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय करके शरीर को फिट रखा जा सकता है।
ये काम कर रख सकते है खुद को फिट रखने के लिए
भरपूर नींद लें – शरीर को फिट रखने के लिए नींद लेना आवश्यक होता है। दिनभर में 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। कम नींद लेने की वजह से चिड़चिड़ापन, तनाव हो सकती हैं। ठीक से नींद न लेने और हार्मोन में गड़बड़ी से समस्याएं हो सकती है ।
भरपूर पानी पिएं – सही मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहक निकलते है और शरीर फिट रहता है। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से चेहरा भी ग्लोइंग बनता है और शरीर में किसी तरह की बीमारी भी नहीं होती।
हेल्दी डाइट – हेल्दी डाइट के सेवन से शरीर को फिट रखा जा सकता है। आहार में सही मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की मात्रा होनी चाहिए। हेल्दी डाइट के सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। शरीर को फिट रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स का सेवन अवश्य करें।
एक्सरसाइज – शरीर को फिट रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक होता है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से वजन कम होने के साथ स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। रोज एक्सरसाइज करने से शरीर में एनजीं बनी रहती है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।
वॉक करते रहें – जब आप वॉक करते हैं तो शरीर के इंचेस कम होते हैं यानी मोटापा कम होने में मदद मिलती है और शरीर फिट नजर आता है। फिट रहने के लिए दिन में कम से कम आधा घंटा जरूर वाँक करें।
मील्स स्किप ना करें – अक्सर लोग खाना यह सोचकर नहीं खाते कि ज्यादा खाप्ती तो वजन बढ़ने लगेगा, जबकि होता इससे बिल्कुल उलट है और वजन बढ़ने लगता है। मील्स (Meals) स्किप करने के बजाय हर मील को समय पर लें। बस ध्यान रहे कि आप एक बार में जरूरत से ज्याद ना खाएं और पोर्शन का ख्याल रखें।
स्मोकिंग से बचें – स्मोकिंग शरीर के लिए नुकसनदायक होती है। स्मोकिंग करने का सीधा असर हमारे लंग्स पर पड़ता है। इसमें पाए जाने वाले हानिकारक तत्व से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। स्मोकिंग करने से बीपी की समस्या और कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
