माओवादी अभियान के तहत् अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 02 माओवादी गिरफ्तार* *▪️पुलिस पार्टी पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना में थे शामिल*

 

*▪️माओवादी अभियान के तहत् अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 02 माओवादी गिरफ्तार*
*▪️पुलिस पार्टी पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना में थे शामिल*
*▪️थाना गंगालूर और जांगला की कार्यवाही*

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना जांगला से जिला बल एवं केरिपु 222 का संयुक्त बल बड़ेतुंगाली की ओर रवाना हुई थी । अभियान के दौरान बड़ेतुंगाली से 01 माओवादी *भानु मड़काम उर्फ पोयामी कोयला उर्फ भानू पिता रामा उम्र 40 वर्ष साकिन बड़ेतुंगाली थाना जांगला* को पकड़ा गया । गिरफ्तार माओवादी थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 5.2.2010 को बड़ेतुंगाली डोंगरीपारा के पास पुलिस पार्टी पर किये गये अंधाधुंध फायरिंग की घटना में शामिल था । इसके विरूद्ध थाना में 01 स्थाई वारंट भी लंबित है ।

दिनांक 18.4.2021 को थाना गंगालूर से डीआरजी एवं केरिपु 85वी वाहिनी की संयुक्त पार्टी अभियान पर रवाना हुई थी । अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा कमकानार से *01 माओवादी सम्पत बोडडू उर्फ सुरेश पिता लक्ष्मैया उर्फ लक्ष्मण उर्फ बजारू उम्र 31 वर्ष जाति तेलगा निवासी गायतापारा कमकानार थाना गंगालूर* को पकड़ा गया । जो दिनांक 21.05.2016 को जारगोईया -रेडडी के मध्यम पहाड़ी जंगल में घात लगाकर पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करने एवं दिनांक 28.9.2020 को मर्रीवाड़ा-गांगला के मध्य जंगलों में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना में शामिल था । गिफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में 02 स्थाई वारंट भी लंबित है ।

गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना जांगला एवं गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।