लाकडाउन कै दौरान सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करे। एसडीएम पखांजूर ने सभी से की अपील।
*पखांजूर–बिप्लब कुण्डू-
पखांजूर। कांकेर जिला में दिनांक 19 अप्रैल शाम 6 बजे से दिनांक 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है, इस दौरान विवाह आयोजन के लिए अधिकत्म 10 लोगों के उपस्थिती की अनुमती दी गई है। एसडीएम पखांजूर धनंजय नेताम ने बताया की स्थानिय प्रशासन द्वारा विवाह के लिए जो अनुमती जारी की गई है उनमें पूर्व नियमों के अनुसार अधिकत्म 50 व्यक्ति की अनुमती दी गई थी जिस अब 10 व्यक्ति किया जा रहा है। उन्होने कहा की लाक डाउन के दौरान अगर कोई अनुमती चाहता है तो वह आनलाईन आवेदन कर सकता है। प्रशासन की ओर से सभी को लाकडाउन के दौरान जारी दिशा निर्देशो का पालन करने की अपील की गई है अन्यथा प्रशासन ऐसे लोगों पर सक्त कार्यवाही करेगा।
