यादव समाज के कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए निखिलकांत।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा स्थानीय लोहिया चौक में भव्य दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू शामिल हुए। समाज द्वारा भगवान कृष्ण व राधा की प्रतीमा विराजित की गई। जहां दिनभर भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विभिन्न मानस मंडलियों ने श्रीराम चरित मानस की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान श्रद्धालु भक्त कृष्ण भजनों में झूम उठे। शाम को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आंखों में पट्टी बांधकर स्पर्धा में भाग लेने वालों को मटकी फोड़ने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान श्री साहू ने भी आंखों में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ा। कार्यक्रम की भव्य आयोजन के लिए उन्होंने यादव समाज की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यादव समाज के युवा अब सामाजिक कार्यक्रमें में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं की एकजुटता ही समाज को सशक्त बनाता है। आज के कार्यक्रम की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यादव समाज के युवा अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में प्रगतिपथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीराधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर शहर व समाज की खुशहाली के प्रार्थना की। इस दौरान संतोष यादव, प्रकाश यादव, चोवा यादव, गोवर्धन यादव, माखन यादव सहित समाजिक जन व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।