जन्माष्टमी कार्यक्रम मे शामिल होने निखिलकांत को न्योता।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। आगामी 1 सितंबर को अ.भा. यादव महासभा द्वारा नया रावण भाटा महासमुंद के श्री कृष्ण मंदिर सहाड़ा देव परिसर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। समाज द्वारा मुख्य आयोजन शंकराचार्य भवन महासमुंद में किया जाएगा। उक्त आयोजन में बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने समाज जनों ने युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू को निमंत्रण दिया। जिसे श्री साहू ने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर जीवन यादव, सतीश यादव, सोहन यादव, अमित यादव, बंशी यादव, पुरूषोत्तम यादव, दिलीप यादव, धनुष यादव, विष्णु यादव आदि शामिल थे।