प्रमोद दुबे
महासमुंद – राज्य शासन ने निर्देशानुसार तथा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अनुशंसा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाऊराम साहू को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय आदर्श बॉयज स्कूल महासमुंद शाला विकास समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर श्री साहू ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक श्री सिन्हा के मंशानुरूप विद्यालय के विकास कार्यों पर फोकस किया जायेगा। तथा समस्त छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने समिति के माध्यम से कार्य करेंगे। श्री साहू की नियुक्ति पर समस्त भाजपा नेताओं, शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
