मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। 

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी। नगर में दो अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोरों को जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से बाईक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 22.08.2024 को प्रार्थी राजेन्द्र बोथरा निवासी गुरूनानक चौक मनेन्द्रगढ़ ने थाना में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 13.08.2024 को अपनी होण्डा लीवो मोटर सायकल क्रमांक MP 65 MB 9846 को अपने घर के बाहर खड़ा किया था,सुबह 08.30 बजे अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो उसकी मोटर सायकल नही थी।कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 277/ 2024 धारा 303 (2) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।वहीं एक अन्य मामले में प्रार्थी दिलीप यादव निवासी चैनपुर 26.08.2024 को थाना में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 19.08.2024 को अपनी प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक CG16 CM 6532 से शासकीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ के सामने आकर 11.30 बजे दिन मोटर सायकल को खड़ी कर अस्पताल के अन्दर भर्ती अपने कर्मचारी को देखने के लिए गया था, 12.00 बजे दिन वापस आया तो उसकी मोटर सायकल नही थी, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 277/2024 धारा 303 (2) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अंकित गर्ग,पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए.टोप्पो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा सी. सी. टी.व्ही. फुटेज के आधार पर आरोपी खेलन पाल उर्फ खिलावन, दल प्रताप सिंह तथा शेर सिंह के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये उपरोक्त दोनों मोटर सायकलो को जप्त कर लिया गया।आरोपियों खेलन पाल उर्फ खिलावन पिता स्व. रूपलाल पाल निवासी सी. एन. पी. डी. आई. बिजूरी थाना बिजूरी जिला अनुपपूर ( म.प्र.),दल प्रताप सिंह पिता हरी सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी डोहड़ा बोदरापारा थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.) एवं शेर सिंह पिता गुमान सिंह गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी मझौली माझापारा थाना खडगवां जिला एम. सी. बी.(छ.ग.) को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि चेतन राम राजवाडे, प्र. आर. इस्तयाक खान, पुष्कल सिन्हा, हेमन्त मिंज, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र यादव, राकेश तिवारी एवं सैनिक वियन श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।