सूने घर से 1 लाख से अधिक के जेवरों की चोरी

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। नयापारा के एक सूने घर से 1 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरों की चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात खिलाफ के जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को वार्ड 11 वृंदावन कॉलोनी नयापारा निवासी नेहा गुप्ता ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह 10.30 बजे राखी के लिए पति, बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गई थी। 20 अगस्त की सुबह 10.30 बजे लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला नहीं था। अंदर टीवी रूम का ताला टूटा था और उसके सामने कमरे का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा था। आलमारी से सोने की आयरिंग 2 नग, सोने का मंगल सूत्र 01 नग, सोने की अंगूठी 02 नग, सोने का लॉकेट 03 नग, सोने का दाना 05 नग एवं चांदी की पायल 03 जोड़ी, चांदी का हाफकर धन 02 नग, चांदी का बाजूबंद 01 नग, चांदी की बिछिया 05 जोड़ी (कुल कीमती एक लाख साढ़े चार हजार रुपए) गायब थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305, 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।