कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार व हत्या के खिलाफ नगर की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा:- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ क्रुर बलात्कार के बाद हत्या के खिलाफ नगर की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया तो वही इस हत्याकांड की घोर आलोचना के साथ भारी आक्रोश भी व्यक्त किया गया।नगर की अनेक संगठन से जुड़ी महिलाओं द्वारा जय स्तंभ चौक मे दीपक जलाकर आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपने अधिकारों और सुरक्षा की मांग को लेकर नारे लगाए। शिव शक्ति महिला मंडल के मुखिया फुलेश्वरी देवांगन ने कहा पीड़िता की हत्यारे को तत्काल फांसी दिया जाए व न्याय की मांग किया है, भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति घटना ना घटे महिलाओं की सुरक्षा की मांग क्या है। तत्पश्चात 2 मिनट मौन रखकर मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में ज्योति ठाकुर ,कमला यादव ,रेवती देवांगन, उषा ध्रुव,ओमप्रभा,दुलारी ध्रुव ,गीता चंद्राकार, लता नायक , भजेश्वरी कंवर, ताराचंद शर्मा, सी आर सिन्हा, भोला प्रसाद पांडेय, विनोद देवांगन, पुखराज ठाकुर, पुरानिक नागेश, रुपेश शर्मा ,रामकुमार साहू ,ईश्वर सिन्हा, पोषण वर्मा, सारांश कंवर, शीतल ध्रुव उपस्थित रहे।