प्यार और दुलार का प्रतीक है रक्षाबंधन पर्व।

राजिम:– समीपस्थ ग्राम परसदा में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहन प्रातः स्नान कर नवीन वस्त्र धारण करते हुए अपने भाइयों में माथे पर मंगल टीका करते हुए आरती उतार उनके कलाइयों में राखी बांधी। तत्पश्चात भाइयों के द्वारा अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हुए आशीर्वाद स्वरूप उपहार एवं राशि बहनों को दिए। इस अवसर पर व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार प्रति वर्ष सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. रक्षाबंधन न सिर्फ एक त्यौहार है बल्कि भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भी है.यह त्यौहार भाई बहन को स्नेह की डोर में बांधता है इसलिए भाई बहन के बीच अटूट स्नेह, विश्वास के साथ साथ प्यार और दुलार का पर्व है। रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है।