कुरूद। नगर में स्थित दवाई विक्रेता से लाखो रूपए के गबन का मामला सामने आया है। कुरूद पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुरूद पुलिस से मिली जानकारी अनुसार किसान संसार कृषि दवाई दुकान के संचालक विश्वनाथ चन्द्राकर के पास रामकेय काप साईस साल्युसन प्रालि. (कोर्टवा कृषि दवाई) कंपनी का डीलरशिप है जिसका मुख्यालय दिल्ली एवं रायपुर में कार्यालय है। कंपनी डीलर सर्पोर्ट के लिए दो वर्ष पूर्व एसआईओ पोस्ट पर कोर्टवा कंपनी ने आशुतोष सिंह पिता शिवा सिंह पता मुकंदपुर तहसील तरबंज जिला गोंडा उत्तरप्रदेश को कुरूद में नियुक्त किया था। जो दवाई दुकान एवं अन्य दुकानों में भी कोर्टवा कंपनी दवाई का प्रचार प्रसार करता था, साथ ही दुकान से कृषि दवाई ले जाने का काम करता था एवं कृषि दवाई जो दुसरे दुकानों एवं स्वयं के नाम पर लेकर रिलेटरों को देता था। उसका पैसा भी दुकान में लाकर जमा करता था।मिली जानकारी अनुसार आशुतोष सिंह अपने नाम पर विगत 28 दिसंबर 2023 को अलग-अलग चालान बिल पर 527405 रूपए की कृषि दवाई दिनांक 9 जनवरी 2024 को 371799 रूपए की कृषि दवाई एवं दिनांक 8 जनवरी 2024 को ओम टेडर्स बसना के नाम पर 2043008 रूपए की कृषि दवाई कुल 3348611 रूपए की कृषि दवाई दुकान से लेकर फरार हो गया। आरोपी द्वारा चारो बिल का पैसा जमा नही करने पर दुकान संचालक ने 9 जनवरी को फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया पर कोई बात नही बनी। उसी दिन ग्राम चर्रा के देव कुमार निषाद पीकप वाहन चालक दुकान आया तो संचालक विश्वनाथ चन्द्राकर ने सामान के संबंध में पूछताछ की गई तो चालक ने बताया 8 जनवरी को ओम ट्रेडर्स बसना के नाम पर आशुतोष सिंह कृषि दवाई ले गया है उसे किसान बीज बागबाहरा में छोडना बताया। तब आरोपी के मोबाईल नंबर से संपर्क करने पर नंबर स्वीच ऑफ पाए जाने पर उसके किराये से रह रहे निवास स्थल शिक्षक कॉलोनी पर पता करने पर मकान मालिक द्वारा पता चला कि वह मकान खाली कर फरार हो गया है। इस तरह आरोपी ने दुकान से कृषि दवाई कुल कीमत 3348611 रूपए की धोखाधड़ी की गई है। इसकी शिकायत विश्वनाथ चन्द्राकर ने कुरूद थाना पहुंच कर रिर्पोर्ट के रूप में दर्ज कराई। जिसके तहत पुलिस ने बीएनएस की धारा 406, 409 के तहत आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आशुतोष सिंह के खिलाफ दो अन्य फर्मों की भी शिकायत दर्ज है। जिसमें कृष्णा फर्टिलाइजर्स कुरूद से 1.20 करोड, आशीष ट्रेडर्स सिहावा से 78 लाख रूपए का घपला कर इन दुकानों से दवाई उठाकर कम रेट में किसान बीज भंडार बागबाहरा को कच्चे में बेचा और दो साल में 8 करोड की दवाई किसान बीज भंडार बागबाहरा को कम रेट में देकर धोखाधड़ी किया। पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाकर मामले की तह तक जाने कड़ाई से जांच कर रही है।
