विधायक अजय ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

धमतरी। ग्राम पंचायत मेंडरका में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवम भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेमिन सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि कुलेश्वर चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, कृष्णकांत साहू विधायक प्रतिनिधि,थानेश्वर साहू सेक्टर सहप्रभारी,प्रभात बैस मंडल महामंत्री,वैभव चंद्राकर,गणेश सिन्हा,रामकुमार मार्कण्डे, सनत साहू , ओसाराम साहू थें। मुख्यअतिथि की आसंदी से अजय चंद्राकर ने कहा कि मेंडरका के लिए हर कार्यों के लिए तत्पर है जो भी मांग है सभी को पूरा करेंगे। शिक्षा के लिए इधर उधर न भटके इसके लिए उन्होंने विधानसभा में कई मिडिल स्कूलों की स्वीकृति कराए है जिसमें परसवानी कला में और कुरूद विधानसभा में कुरूद कालेज में बी ए एलएलबी, बीएड जैसे नए विषयों पर पढ़ाई होगी उन्होंने आगे कहा कि खेत का जोत पहले था आज भी उतना ही है पर जनसंख्या में वृद्धि हुई है जिससे बड़े किसानों की खेती परिवार में बट गया और आज वो छोटे किसान बन गए इन सभी स्थितियों को देखते हुए युवाओं को अब तकनीकी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए इसके लिए उन्होंने विधानसभा में दूध शीतलीकरण, पशुपालन,मछलीपालन जैसे विषयों पर जोर देने और आर्थिकरूप से मजबूत होने के सारे संसाधन कुरूद में उपलब्ध होंगे ऐसी बात कही, मातृ शक्तियों द्वारा विधायक जी को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई शुभकामनाएं दिया गया ।कार्यक्रम में गांधी साहू, कामदेव बंजारे, मिश्री सिन्हा,संजय साहू,हेमाराम, चंद्रकुमार, देवेंद्र, चुन्नीलाल,रिंकू चंद्राकर,राजू, ललित चंद्राकर, विजय , कृपारामसाहू सहित गणमान्य लोगों की उपस्थित रहे।