अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

कुरुद।अवैध शराब व नशे को लेकर ग्राम चरमुडिया के ग्रामीण काफ़ी आक्रोशित है। आज बैठक कर ग्रामीण ने अवैध शराब व नशीलें पदार्थों को बिक्री पर गाँव स्तर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया, लगातार अवैध शराब के कारोबार से ग्रामीण बहुत परेशान है। युवा पीढ़ी नशे के चपेट में है जिससे उनका भविष्य ख़राब हो रहा है साथ ही गाँव का माहौल भी लगातार बिगड़ रहा है। ग्राम सरपंच नीतू तेजेंद्र तोड़ेकर ने बताया कि पुलिस प्रशासन को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत किया जा चुका है इसके बाद भी प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही होती नहीं दिख रही। लोग प्रशासन से बेख़ोफ़ अवैध शराब व नशे का कारोबार कर रहे है। हमने गाँव स्तर पर परिबंध तो किया है पर पुलिस प्रशासन ही क़ानूनी कार्यवाही कर सकती है जब तक लोगो के मन में पुलिस का डर नहीं होगा लोग अवैध शराब बिक्री व नशे के कारोबार में लिप्त रहेंगे। आज गाँव में ग्रामीणों की बैठक कर गाँव में अवैध शराब कि बिक्री व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाया है साथ में ग्रामीणों द्वारा निर्णय लिया गया कि अगर आगामी समय में पुलिस प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करती तो ग्रामीणों द्वारा थाने का घेराव किया जाएगा । तेजेंद्र तोड़ेकर का कहा की सरकार की नीतियों के कारण अवैध शराब को बढ़ावा मिल रहा है, सरकार चाहे तो शराब की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगा सकती है।बैठक में उपसरपंच सुरेंद्र जोशी, पंच गुरुदेव महिपाल, ईश्वर पटेल, भूनेश्वरी साहू, सोहद्रा ध्रुव, लक्ष्मण भारती, इंद्रजीत साहू, कोतवाल त्रवीण दास मानिकपुरी, ग्रामीण तेजेंद्र तोड़ेकर, दीनदयाल साहू, त्रिभुवन साहू, गोवर्धन साहू , बसंत साहू , प्रेमलाल साहू , विजय राजपूत सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए ।