मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौप झोपडी परिवार के लिए आवास निर्माण की आग्रह किये राठी। 

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द – छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निवास में महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में आगमन पर वार्ड नं. 10 के पार्षद एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचन्द राठी ने स्वागत पश्चात् ज्ञापन देकर आग्रह किया कि वार्ड नं. 19 में रेल्वे पटरी किनारे निवासरत 40 गरीब झुग्गी झोपड़ी परिवार को रेल्वे विभाग की नोटिस के बाद अन्यत्र बसाया जाना अति आवश्यक है कई महीनों से शासन प्रशासन को फरियाद लगा रहे है इसी तरह वार्ड नं. 4 देवारडेरा में रहने वाले देवार परिवार के लिए आवास निर्माण की आवयकता थी। देवार परिवार भी खुले आसमान में घांसफुंस के कच्चे मकानों में रहते है। नगरपालिका के पास कालोनाइजर द्वारा दी गई डब्ल्यू.ई.एस. की जमीन शहर में है जिसमें आवास बनाकर गरीब परिवार को बसाया जा सकता है। इसके अलावा शासकीय राजस्व भूमि में ऐसे परिवार को मालिकाना हक दिया जाना जनहित में होगा। इसके अलावा कांग्रेस के भूपेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को ढप्प करने के लिए कड़े नियम बनाये थे जिसे शिथिल करना भी जरूरी है। जिससे गरीब परिवारों का आसीयाना बनने का काम सरल होगा। इसके अलावा मातृत्व वंदन योजना के तहत कुछ माताएं बहने आवेदन करने से वंचित हो गई है जिससे उन्हे मातृत्व वंदन योजना का लाभ नही मिल पा रहा है ऐसे परिवारों के लिए मातृत्व वंदन योजना का पोर्टल पुनः चालू करने का आग्रह किया गया।