होली फेथ स्कूल का पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए एक अभिनव प्रयासः महेंद्र जैन

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – द न्यू होली फेथ स्कूल में कक्षा तीसरी चौथी पांचवी एवं छठवीं के लिए पढ़ाई एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए एक नई पहल की जा रही है। उक्त बच्चों को राखी त्यौहार के दूसरे दिवस से इस नई पहल का लाभ मिलेगा महेंद्र जैन ने कहा कि उक्त योजना शहर के उन सभी स्कूलों के बच्चों के लिए लिए होगी जो पढ़ाई में एवं जिनके पालक आर्थिक रूप से कमजोर है। महेंद्र जैन ने महसूस किया की कोरोना कल के 2 सालों में बच्चों का मानसिक विकास थमा है। जिसका असर उनकी पढ़ाई में सीधे तौर पर पडा है। बच्चों के निचली क्लास में ही उनके नींव डगमगा गई है। उनकी नीव मजबूत करने के लिए महेंद्र जैन ने अपने ही स्कूल के कुछ स्टाफ से चर्चा की और उनकी सहमति से ही इस काम को करने की प्रेरणा मिली है। ये सभी स्टाफ बिना मानदेय के ऐसे बच्चों के नीव बनाने में मददगार होंगे तथा बच्चों को अगली कक्षा में पढ़ाई का वातावरण मिले ऐसा प्रयास करेंगे। पालकों को भी बच्चों के ऊपर पढ़ाई का दबाव नहीं बनाना पड़ेगा बच्चों के स्वस्थ एवं स्वच्छ परंपरा का निर्माण हमारा प्रयास होगा। इन कक्षा के बच्चों को बिना भय शिक्षा प्राप्त होगी महेंद्र जैन ने कहा कि हमारे इस प्रयास में महासमुंद के शिक्षाविद जो इस प्रकार के कार्य में रुचि रखते हैं, अगर वह हमसे संपर्क करें तो उन्हें भी ऐसे कार्यों के लिए जोड़ा जाएगा और उनका भी सहयोग उक्त कार्य में लिया जाएगा। उक्त कार्य के लिए प्रारंभिक तौर पर होली फेथ स्कूल के स्टाफ जयेश जैन, प्रियंका षडगी, नोरिंन मैंम, बरखा तिवारी एवं रेखा विश्वकर्मा ने अपनी सहमति दी है। और सभी स्टाफ बच्चों की सूची बनाकर उनके पालकों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। महेंद्र जैन ने सभी स्टाफ उका कृतज्ञता ज्ञापित किया है।