जिले में 493 नए कोरोना मरीजों की पहचान, 2 की मौत।
आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।रविवार को महासमुंद जिले में कुल 493 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई, जिसमे महासमुंद ब्लॉक के 197, बागबाहरा 144, पिथौरा 65, बसना 33 और सरायपाली के 54 मरीज हैं। जबकि कल जिले में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 203 हो गया।जिले में कल कुल 1218 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 4383 है। साथ ही कल के जारी बुलेटिन के साथ महासमुंद जिला चिकित्सालय में रिक्त बेड अब नही बचे हैं। वहीं शासकीय जे.एन. एम. कॉलेज में रिक्त बेड की संख्या 151 है, हालाकि जिले में कुल ऑक्सीजन बेड की संख्या की जानकारी उपलब्ध नही है, परंतु विभिन्न समाज द्वारा महासमुंद जिला प्रशासन को ऑक्सीजन सिलेंडर इलाज में सहायता हेतु प्रदान किया जा रहा है।
