प्रमोद दुबे
महासमुन्द :- ( झारा ) शासन के निर्देशानुसार संकुल स्त्रोत केंद्र झारा में06.08.2024 को मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी शालाओं की पालक गण एवं शिक्षक गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम के शुरुवात मां सरस्वती के छायाचित्र के पूजा अर्चना के साथ हुवा।बैठक में सभी बारह बिंदु मेरा कोना,छात्र दिनचर्या,बच्चे ने क्या सीखा,बच्चो की अकादमिक प्रगति की चर्चा,पुस्तक की उपलब्धता,बस्ता रहित शनिवार, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति निवास आय प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा एवं छात्रवृत्ति परीक्षाओं की जानकारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोग पर चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित जनप्रति निधियों द्वारा उपस्थित पालकों को बेहतर पालक बनकर बच्चों के संपूर्ण गतिविधियों के प्रति जागरूक होने हेतु प्रेरित किया गया।बैठक में उपस्थित चिरायु टीम के चिकित्सक श्री हेमंत कुमार भार्गव द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य पर सभी पालकों को सजग रहने हेतु प्रेरित किया साथ ही संदेश दिया की हमे जरूरतमंद बच्चों के सहायता हेतु आगे आना चाहिए।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झारा के चिकित्सक श्री बंजारे सर एवम् एन कुमार रात्रे द्वारा बच्चों के मनः स्थिति को समझने एवम् परीक्षा के भय से बच्चो को कैसे बाहर निकले पर प्रकाश डाला गया।मनहरण लाल साहू शिक्षाविद केरामुडा के द्वारा पालकों की भूमिका क्या और कैसी होनी चाहिए एवं बच्चों को कैसे स्वास्थ्य वातावरण प्रदान करें पर चर्चा किया।बैठक में जिला से निरीक्षणकर्ता अधिकारी श्री एफ आर कश्यप उपसंचालक कृषि विभाग जनप्रतिनिधि श्री संतोष जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत सोरम, श्री प्रेमलाल दीवान सरपंच ग्राम पंचायत झारा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य देवनारायण साहू एवम् संचालन डोंगर सिंह टंडन समन्वयक संकुल केंद्र झारा द्वारा किया गया ।मेगा बैठक में संकुल आश्रित शालाओं से परशराम निषाद, भगवती ठाकुर,राजकुमारी दीवान, आम्रपाली कुर्रे,विश्वनाथ ध्रुव,प्यारेलाल नेताम,गुलेशकुमार साहू,अक्षय कुमार साहू,नीलकंठ यादव,पुनाराम यादव,तरुणकुमार साहू,हेमंत कुमार देवांगन,प्रियंका राठौर,लेखराम ध्रुव,लीनाश्री दीवान,वनराज सर, सेन सर एवम् बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे।
