प्रमोद दुबे
महासमुंद। नगर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कराए जा रहे श्रावण मास में एक माह के महारुद्राभिषेक व हवन. पूजन कार्यक्रम में तृतीय सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। उनके साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित पूजा में सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व नगर के गणमान्य नागरिक भी महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। इससे पहले पवन कुमार साय का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ और उपस्थित विधायक व भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 8 वर्षों से महारुद्राभिषेक व हवन. पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस सोमवार श्रावण का तीसरा सोमवार था, जिसमें पूजन के बाद रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। तीसरे सोमवार के महारुद्राभिषेक व हवन. पूजन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। फिर महादेव की आरती और प्रसाद वितरण हुआ। वहीं इस सोमवार रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण पूनम चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकरए, शंकर अग्रवाल, संजय शर्मा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, अनिता रावटे, सतपाल सिंह पाली, रमेश साहू आदि उपस्थित थे।
