होलीफेथ स्कूल में मनाया हरेली उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। द न्यू होलीफेथ स्कूल में हरेली उत्सव में चीला, गेड़ी, फुगड़ी, बिल्लस के महत्व को अवगत कराने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण, गुरहा चीला का भोग लगाकर वंदना प्रस्तुति के साथ किया गया। तत्पश्चात संस्था के चेयरमैन महेंद्र जैन ने हरेली तिहार मनाने के कारण का उल्लेख किया। प्राचार्या सरवरी पींचा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिमा अनूठी, अद्वितीय है। यहां की प्राकृतिक छटा, लोकगीत, संस्कृति, परंपरा एवं मीठ-मीठ भाखा बोली सबके अंतस को सराबोर कर देती है। शिक्षिका रेखा विश्वकर्मा ने छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत की। साथ ही बच्चों ने फैंसी ड्रेस, ड्रामा, संवाद, समूह नृत्य, भाषण आदि प्रस्तुत किए, जिसने सबके मन को हर लिया।