फर्जी लोन का आरोप, जांच के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही।
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी। जिले के कोटाडोल तहसील के लगभग 25 किसानों ने समिति प्रबंधक पर बिना अनुमति उनके खाते से राशि आहरण का आरोप लगाया है। किसानों ने इस संबंध में पूर्व में कोटाडोल थाने में भी शिकायत की थी। जिसमे कलेक्टर द्वारा जांच का आदेश दिया गया था। उपरोक्त मामले में टीम गठित कर जांच भी की गई थी एवम जांच में किसानों द्वारा की गई शिकायत को सही भी पाया गया,परंतु अभी तक समिति प्रबंधक के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।जिसके बाद मंगलवार को भाजपा जिला मंत्री दृगपाल सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर एमसीबी डी राहुल वेंकट और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को शिकायत पत्र सौंपा गया।शिकायत में किसानों ने आरोप लगाया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटाडोल के प्रबंधक ने फर्जी केसीसी लोन निकालकर धोखाधड़ी की है। उन्होंने मांग की है कि इस मनमानी पर रोक लगाई जाए और उनके खातों से निकाली गई राशि वापस कराई जाए।भाजपा जिला मंत्री ने कहा कि भ्रष्ट लोगों की वजह से किसानों के हक को मारा जा रहा है और उचित कार्यवाही की मांग की।भाजपा एमसीबी जिला मंत्री एवं जिला सदस्य दृगपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक, रामाकांत पांडे, द्वारा बैंक में कई भ्रष्टाचार के मामले हैं जो लगभग तीन साल से चल रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
