रायपुर – छत्तीसगढ़ कि पहली किसानी त्योहार हरेली मे पक्छ व विपक्ष मे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा कि पूर्ण झलक देखने को मिली यह पहला मौका होगा कि पक्छ व विपक्ष ने छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ यह त्योहार को खूबसूरत ढंग से मनाया राजधानी के मुख्यमंत्री निवास के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास मे जोरदार ढंग से रीती रिवाज़ परम्परा के साथ यह त्योहार को मनाया गया. एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने सरकार व विपक्ष के इस पहल का स्वागत किया साथ ही कहा कि सरकार को आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अब छत्तीसगढ़ी मे काम काज कि शुरूवात करनी चाहिए साथ ही हर त्योहार छत्तीसगढ़ी रीती रिवाज़ के साथ मनाये जाना चाहिए आज पूरा रायपुर छत्तीसगढ़ी पोस्टर बैनर के साथ सोशल मिडिया मे पूर्ण रूप से बधाई संदेश छत्तीसगढ़ी मे ही प्रेषित है मुख्यमंत्री के ऑफिसयल पेज से लेकर पुरे बैनर पोस्टर छत्तीसगढ़ी मे ही लिखा गया है.

एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने संस्कृति के इस खूबसूरत पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि साय सरकार राजभाषा छत्तीसगढ़ी को राज काज मे स्थापित कर पूर्ण राजभाषा का सम्मान जरूर दिलाएगी. और जैसे छत्तीसगढ़ सवर रहा है वैसे ही विष्णुदेव जी छत्तीसगढ़ी को भी सवारेगी….आज रायपुर पूरा छत्तीसगढ़ी मय लगा मंत्री टंकराम वर्मा ने भी खूबसूरत स्वागत दुवार अपने सरकारी निवास मे बनवाया था. साय जी के ये प्रयास से आगे छत्तीसगढ़ी भाषा को राज्य मे पूर्ण रूप से स्थापित होने कि दिशा मे अग्रसर होते दिख रही है।
