स्काउट गाइड तृतीय सोपान निपुण शिविर शुभारंभ

राजिम – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ गरियाबंद अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय और जिला शिक्षा अधिकारी ए.के.सारस्वत के मार्गदर्शन में जिलासचिव रोमन लाल साहू के संयोजकत्व में शिविर संचालक डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार साहू एवं डी ओ सी गाइड सीमा साहू के निर्देशन में जिला स्तरीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान निपुण जांच शिविर का आयोजन दिनांक 3 अगस्त से 6 अगस्त 2024 तक शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजिम में किया गया है जिसका शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखाराजू सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम,अध्यक्षता बैसाखूराम साहू जिला मुख्यआयुक्त गरियाबंद विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर रामकुमार साहू पूर्व जिला मुख्यआयुक्त, देवकी साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति कन्या उच्च.माध्य. विद्या. राजिम,संजीव चंद्राकर भारत स्काउट गाइड आजीवन सदस्य एवं रायपुर जिला से स्काउटर गोपालराम वर्मा आदि की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर रेखा साहू नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को तृतीय सोपान निपुण जांच परीक्षा की शुभकामना देते हुए कहा कि स्काउट गाइड जीवन के विषम परिस्थिति में जीवन जीने की प्रेरणा देती है स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में मानसिक बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बैसाखूराम साहू ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा की जो विद्यार्थी स्काउट गाइड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लेते हैं वे बच्चे निश्चित रूप से समाज के लिए सार्थक काम करेंगे प्रत्येक कार्य में अग्रणी रहेंगे ।वही शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष देवकी साहू ने छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली की अग्रिम शुभकामनाए देते हुए कहा कि स्काउट गाइड वह आधार स्तंभ है जिसके माध्यम बच्चों में अनुशासन और संस्कार और देशभक्ति का भाव जागृत होता है तृतीय सोपान निपुण जांच परीक्षा के मुख्य परीक्षक ईश्वर मालाकार एवं आशीष कुमार साहू एवं सहायक प्रशिक्षक एस एस कंवर मुरारीलाल साहू देवभोग गिरवर यादव दुष्यंतकुमार वर्मा, श्यामसुंदर जायसवाल हिरऊराम साहू, उमाकांत साहू, रवि रंजन तारक, बीनू देवांगन एवं जिला भोजन प्रभारी प्रेमलाल साहू की सहभागिता रही.उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.