ग्राम पंचायत खरखरा में हरेली त्यौहार व वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक जनक ध्रुव हुए शामिल। 

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा :- छत्तीसगढ़ में सभी जगह हरियाली का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है । इस अवसर पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव छुरा क्षेत्र के विशेष पिछड़ी कमार जनजातीय ग्राम धरमपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय हरेली त्यौहार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। आपको बता दे कि हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार और प्राचीन त्यौहार है, जिसे छत्तीसगढ़ वासी बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इन दिनों किसान अपने कृषि में उपयोग किए जाने वाले औजारों की पूजा की जाती है, हरेली का मतलब होता है हरियाली और यह प्रकृति को समर्पित त्यौहार है, इस दिन घर में मीठे पकवान बनाकर कृषि औजारों की पूजा अर्चना की जाती है। इसी के निम्मित हरेली पर्व मनाने विधायक का आगमन ग्राम पंचायत खरखरा में हुआ।

जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एवं ग्रामीणों के साथ कृषि औजारों की पूजा अर्चना भी की साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण भी किया एवं सभी लोगों को एक एक वृक्ष लगाने हेतु अपील भी की इस बीच विधायक ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है की छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार आप लोगो बीच मनाने अवसर प्राप्त हुआ है और ये हमारे लिए यादगार रहेगा । साथ ही विधायक गेंड़ी दौड़ करते हुए बच्चों के साथ नजर आए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जनक ध्रुव व विशेष अतिथि के रूप में छुरा जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर,दीपक चंद्राकर, सुखबती टांडे, ग्राम पंचायत सरपंच केदार ध्रुव, भरुवामुड़ा सरपंच प्रताप सिंह ध्रुव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रितेश दीक्षित, व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ग्राम के मितानिन व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।