बीजापुर – अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा में जिला प्रशासन एवं 168 बटालियन सीआरपीएफ की और से आज दिनांक 02-08-2024 को सीआरपीएफ निदेशालय , नई दिल्ली के मार्गदर्शन में वाहिनी के बासागुडा कैंप में “सौजन्य से मिडिया प्लान स्कीम 2024-25 बीजापुर, छत्तीसगढ़” के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में बासागुड़ा एरिया के आसपास के पंचायतों से चिपुरभट्टी पंचायत, कोरसागुडा पंचायत, धर्मापुर-मल्लेपल्ली पंचायत, पुतकेल-चिल्कापल्ली पंचायत, पोलमपल्ली पंचायत, हीरापुर तथा बासागुडा पंचायत के लगभग 150 ग्रामीण सम्मिलित हुए I कार्यक्रम में सम्मिलित ग्रामीणों का आदर अभिनन्दन के साथ स्वागत किया गया ।

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को फिल्ड अस्पताल से डॉ. मनोज द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य,रक्तदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रशासन की और से SDM आवापल्ली ने सरकारी योजनाओं , जल संचयन व वनस्पतिकरण के बारे में बताया l कृषि विस्तार अधिकारी आवापल्ली ने जलवायु परिवर्तन , मोटा अनाज का उपयोग एवं दालों की खेती की विस्तृत जानकारी दी तथा ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी आवापल्ली ने विकाश कौशल की योजनाओ उसमे सरकारी सहयोग के बारे में बताया ।

इस अवसर पर 168वीं बहिनी CRPF के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ एसडीएम भूपेंद्र गावडे, डॉ. मनोज कुमार, बासागुडा कैंप कमांडर कमल किशोर, तिलेश्वर यादव SDOP आवापल्ली, सूर्यकांत धरत, तहसीलदार आवापल्ली, किर्ति कुमार ठाकुर, कृषि विस्तार अधिकारी, आवापल्ली, इंद्र बहादुर मंडावी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) समन्वयक अधिकारी , ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी तथा वन क्षेत्रपाल अधिकारी आवापल्ली तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।
